गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। गंगा एक्सप्रेसवे के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ने का फायदा गाजियाबाद के रियल स्टेट और उद्योगों को मिलेगा। क्षेत्र तेजी से विकसित होगा। साथ ही यहां रोजगार के अवस भी बढ़ेंगे। जीडीए की महायोजना 2031 के बाद मेरठ एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ कई योजनाएं आने का प्रस्ताव भी है, जो जल्द पूरी हो सकेंगी। गंगा एक्सप्रेसवे का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। यदि गाजियाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास दो विकल्प हैं। पहला विकल्प हापुड़ से है। गाजियाबाद के लोग अपने वाहन से पहले हापुड़ पहुंचेंगे और यहां भैना सदरपुर इंटरचेंज के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकते हैं। यह भी पढ़ें- अब छह घंटे में मेरठ से प्रयागराज; पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उ...