देहरादून, अप्रैल 30 -- Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ अब इसकी अगली बड़ी दिशा हरिद्वार विस्तार पर फोकस बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए साफ संकेत दिया कि इसे मेरठ से आगे बढ़ाकर हरिद्वार तक ले जाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। यह विस्तार न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकता है। करीब 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गंगा एक्सप्रेसवे ने फिलहाल मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा को बेहद आसान बना दिया है। जहां पहले इस दूरी को तय करने में 10 से 12 घंटे लगते थे, वहीं अब यह सफर करीब 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे...