गंगा एक्सप्रेसवे से पहले पीएम मोदी अपनी काशी को देंगे करोड़ों की सौगात, सिग्नेचर ब्रिज का भी शिलान्यास
वाराणसी, अप्रैल 20 -- Up News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 29 अप्रैल को पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी यानी मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इससे ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे और अपनी काशी को करोड़ों की सौगात देंगे। इसमें गंगा पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास भी शामिल है। पीएम मोदी का प्रारंभिक प्रोटोकॉल आ चुका है। वह वह बरेका में जनसभा को संबोधित करने के बाद वाराणसी के विकास कार्यों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तल्ख धूप और गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से बरेका हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच से गंगा पुल पर सिग्नेचर ब्रिज सहित 6500 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.