ग्रेटर नोएडा, मई 3 -- गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा बोर्ड ने शनिवार को दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी। इससे नोएडा और ग्रेनो के गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया। 105 मीटर चौड़ी सड़क को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए हापुड़ बाईपास से आगे 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के समानांतर 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इससे नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इन दोनों मार्गों को मास्टर प्लान- 2041 में शामिल करने के लिए ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी के प्रस्ताव पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है।105 मीटर चौड़ी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-टू से हापुड़ बाईपास तक प्रस्तावित है। इसकी कुल लंबाई 37 किलोमीटर है, जो अभी अल्फा- टू ...