लखनऊ, अप्रैल 30 -- UP News: गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने के साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे औद्योगिक विकास की धारा और तेज होने की उम्मीद जागी है। यूपी के सबसे लंबे इस एक्सप्रेसवे के किनारे 12 औद्योगिक नोड्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनके लिए 6,507 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। यह कदम आने वाले समय में इस क्षेत्र को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लाजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) के रूप में स्थापित करेगा। यही वजह है कि उद्यमियों के साथ-साथ गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े 12 जिलों के 519 गांवों की किस्मत भी बदलने की आशा बलवती हुई है। उद्यम यहां के युवाओं-महिलाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर जरूर दिलाएंगे। उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सामने अब इस क्षेत्र में 987 निवेश प्रस्तावों के तहत लगभग Rs.47 हजार करोड़ रुपये के निवेश लक...