लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि उद्घाटन से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे पर न जाएं। डीजीपी ने कहा है कि उद्घाटन से पूर्व गंगा एक्सप्रेस-वे पर अस्थाई रूप से आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखा जाए, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। साथ ही डीजीपी ने गंगा एक्सप्रेसवे के करीब पड़ने वाले 12 जिलों के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैंष।उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लोकार्पण के बाद यह एक्सप्रेस-वे आम जनता के लिए जल्द खोल दिया जाएगा। इसे लेकर डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस महकमे को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।12 यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज देंगे विकास को बढ़...