संभल, मई 5 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं जिले की सीमा में स्थित गांव सिटोली टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से उन्नाव जा रही एक डबल डेकर बस टोल प्लाजा पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 16 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही यूपीडा और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से बहजोई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे पर खड़े कंटेनर से टकराई डबल...