गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, आठ यात्री घायल
हरदोई, सितम्बर 7 -- मल्लावां। मल्लावां क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे कर्मचारियों ने सीएचसी मल्लावां पहुंचाया। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे पोल संख्या 355 के पास स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लखनऊ के तेलीबाग निवासी मनोज, ठाकुरगंज निवासी सैयद अली व उनकी पत्नी शाहीन, लखनऊ निवासी गणेश, फर्रुखाबाद निवासी भगवती, राजस्थान निवासी आदित्य और अंकित घायल हो गए। पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस-वे कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया। डॉ. जितेंद्र पटेल ने घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मनोज और शाहीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.