संभल, जून 12 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन में पीछे से पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के बजरमैरी गांव के पास हुआ। संभल कोतवाली क्षेत्र के बरेली सराय के रहने वाले पिकअप चालक अमर सिंह अपने भाई बंटी 30 वर्ष पुत्र हरिशंकर के साथ लखनऊ के मलिहाबाद से पिकअप में आम लोड कर पंजाब के बठिंडा के लिए रवाना हुए थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल उनके साथ मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर के रहने वाले फुफेरे भाई राहुल 23 वर्ष पुत्र मुरारी...