हरदोई, मई 10 -- हरदोई, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी-बरूआरा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में एक दिल्ली के युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग परिवार के गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एम्बुलेंस एक घंटे तक नहीं पहुंची। दिल्ली के यमुना विहार निवासी मनोज कुमार गौड़ अपने परिवार के साथ जौनपुर में एक रिश्तेदारी के गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी निर्जला, बेटी हर्षा, पुत्र अभिषेक और रिश्तेदार वंश सवार थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, हादसे में वाहन सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के...