हापुड़, मई 8 -- Hapur News: यूपी के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने हरियाणा पुलिस की बड़ी मदद कर दी। सीसीटीवी के चलते राजस्थान के धौलपुर जिले के चर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपी शार्प शूटर रॉबिन सिंह को गिरफ्तार किया है। वह 14 साल से फरार चल रहा था और उस पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हरियाणा पुलिस, उसका पीछा करते आ रही थी। गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर आरोपी शार्प शूटर सीसीटीवी में कैद हो गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा। 27 दिसंबर 2012 को छात्र नेता नरेश कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को शार्प शूटर रॉबिन सिंह ने साथी सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपियों पूर्व विधायक बीएल कुशवा...