गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण कार हादसे में डॉक्टर और बेटी की मौत
संभल, मई 27 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने मंगलवार सुबह दिल्ली के डॉक्टर और उनकी बेटी की जान ले ली। कैलादेवी थानाक्षेत्र के अझरा गांव के पास लहरावन टोल प्लाजा से गलत दिशा में चढ़ी उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। हादसा इतना भयावह था कि डॉक्टर और उनकी युवा बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की दो महिलाएं और एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी कार में सवार नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर, उनके पिता और चालक भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दौड़कर कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- रॉग साइड ड्राइविंग ने छीन लीं एक परिवार की खुशियांद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.