गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक फिसलने से दो घायल
संभल, अगस्त 24 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर लहरावन इंटरचेंज के निकट रविवार शाम अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मुस्तकीम व मुनाजिर पुत्र मुस्ताक निवासी खैली पट्टी थाना रेहरा जिला अमरोहा के रूप में हुई है। सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दोनों घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों के मुताबिक दोनों भाई बाइक पर सवार होकर बरेली से अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लहरावन इंटरचेंज के निकट पहुंची अचानक फिसल गई और हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.