हरदोई, सितम्बर 3 -- सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल आठ यात्रियों को सीएचसी सवायजपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि निजी बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो लुधियाना से यात्रियों को लेकर बांगरमऊ उन्नाव जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 286 के पास अचानक चालक बस से संतुलन खो बैठा। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही सवायजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ऊषा पत्नी सुधाकर, नीतू पुत्री लक्ष्मी,...