संभल, जुलाई 15 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव चंदौई के निकट बुधवार की दोपहर दो कार आपस में टकरा गईं। हादसे में एक कार सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। हादसे में एक कार में सवार राजेश पुत्र राजकुमार तथा प्रांजल पुत्र कमलेश निवासी आजमगढ़ घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...