गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से रायबरेली के युवक की मौत, साथी घायल
अमरोहा, सितम्बर 27 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रायबरेली निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा निवासी 35 वर्षीय विकास पुत्र धर्मराज अपने दोस्त गांव पूरेनक छंद निवासी अमन पुत्र राजेश के साथ शुक्रवार देर रात बाइक से काम के सिलसिले में गाजियाबाद जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे पर प्वॉइंट 92 के नजदीक उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमन गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.