गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की टक्कर से कंटेनर सवार चालक की मौत
बदायूं, जुलाई 7 -- बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात डबल डेकर बस ने आम से लदे कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर सवार वाराणसी निवासी एक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा चालक साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही कंटेनर चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मकरंदपुर गांव के पास 164 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। वाराणसी जिले के राजातालाब निवासी विक्रम सिंह 21 वर्ष पुत्र गुड्डू सिंह अपने साथी चालक दीपक गिरी 20 वर्ष पुत्र संजय गिरी निवासी चतरपुर लखदरपुर जिला जौनपुर के साथ मुरादाबाद से आम लोड कर वाराणसी की राजातालाब मंडी जा रहे थे। जैसे ही उनका कंटेनर 164 किलोमीटर प्वाइंट पर पहुंचा, तभी कंडक्टर साइड से एक डबल डेकर बस ने ओवरटेक करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.