हरदोई, अगस्त 1 -- पचदेवरा/पाली (हरदोई)। पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक वाहन में ही फंस गया और तड़पते हुए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार ढाई वर्षीय मासूम ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार आलोक मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी पूजा मिश्रा, पुत्र ढाई वर्षीय हार्दिक उर्फ आदविक मिश्रा और ससुर जटाशंकर शुक्ला पुत्र त्रिलोकीनाथ शुक्ला के साथ अर्टिगा कार से शुक्रवार रात जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित जामताल गांव अपने घर किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। क...