संभल, अगस्त 29 -- बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात ट्रक ने आर्टिगा कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रायबरेली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र में गांव किरारी के निकट गुरुवार रात करीब तीन बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक रायबरेली जनपद के थाना ऊंचाहार क्षेत्र के गांव बछैयापुर निवासी मंदीप सिंह (35) अपने गांव के ही साथी शिवम के साथ आर्टिगा कार में सवार था। दोनों मेरठ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किरारी गांव के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मंदीप सिंह व शिवम गंभीर ...