नोएडा, सितम्बर 24 -- संभल, ग्रेटर नोएडा संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि मां, दूसरा बेटा और कार चालक घायल हो गए। परिवार बदायूं के मानोंना गांव में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होकर ग्रेटर नोएडा लौट रहा था। जिला बदायूं के मोहल्ला जगत निवासी 40 वर्षीय जफरुल हसन परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के परी चौक क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। वह पत्नी नाजिश, सात वर्षीय बेटे अर्श मोहम्मद और आठ वर्षीय आहिल के साथ बदायूं के मानोंना गांव में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। गमी में शामिल होने के बाद गुरुवार सुबह पूरा परिवार कार से लौट रहा था। कार में चालक समीर भी था। कार सुबह करीब 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर फत्तेहपुर शमसोई गांव के पास पहुंची। इ...