बदायूं, सितम्बर 11 -- बिनावर। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया। इससे अनियंत्रित हुई गाड़ी पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा थाना बिनावर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 193 पर ब्योर गांव के पास हुआ। शुक्रवार सुबह मेरठ की ओर से जलालाबाद, शाहजहांपुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो में सवार धीरज पुत्र पातीराम और ओमकार पुत्र चंद्रभान निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान गाड़ी तेज...