मुलित त्यागी, अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत डीबीएफओटी (टोल) आधार पर विकसित 593.947 किलोमीटर लंबी एक्सेस कंट्रोल्ड सिक्स लेन गंगा एक्सप्रेसवे आपके लिए तैयार है। इस एक्सप्रेस वे पर 29 अप्रैल की रात 12 बजे से टोल टैक्स शुरू हो जाएगा। आपको एंट्री पर कोई टोल नहीं देना होगा, एक्सप्रेसवे को जब छोड़कर नीचे जाएंगे तो टोल टैक्स वसूला जाएगा। आप गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ते ही सीसीटीवी कैमरों की नजर में आ जाएंगे। जहां टोल पर बने कंट्रोल रूम में आपकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना में टोल व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों को खास महत्व दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी एक्सप्रेस-वे पर जहां दो मुख्य टोल प्लाजा होंगे, वहीं 12 जिलों में 19 स्थानों पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनसे गुजरने वाल...