गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टक्कर के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, मची चीख पुकार
अमरोहा, जून 19 -- हसनपुर, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता फिर हादसे का सबब बन गया। कुत्ते की टक्कर के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में नाेएडा निवासी चार लोग सवार थे। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए जबकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात संभल की दिशा से नोएडा जा रही कार गंगा एक्सप्रेसवे पर कोतवाली क्षेत्र के पॉइंट नंबर 974 के निकट घूम रहे कुत्ते से टकरा गई। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार कुत्ते से टकराने के बाद अनियंत्रित कार एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे गंगा एक्सप्रेसवे कर्मियों के द्वारा कार को टोल प्लाजा के निकट खड़ा किया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार नोएडा निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.