अमरोहा, सितम्बर 2 -- रुखालू के पास मंगलवार रात हादसा, पत्नी हायर सेंटर रेफर फरीदाबाद का है परिवार,पीछे बैठे दोनों बच्चों को भी आईं मामूली चोटें

घटना का विवरण टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, नहीं हुई कानूनी कार्रवाई हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात अचानक सामने आए सांड से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गया, जबकि पीछे की सीट पर बैठे उनके दोनों बच्चे भी मामूली चोटिल हुए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को नगर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने पत्नी की बांह में फ्रैक्चर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

परिवार की यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद निवासी पीयूष कुमार मंगलवार को पत्नी आक...