अमरोहा, अप्रैल 30 -- प्रदेश के 12 जिलों से जुड़े 594 किमी लंबे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे ने सफर का पूरा गणित ही बदलकर रख दिया है। इस पर सफर करने वाले लोग बेहद रोमांचित हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि एक घंटे में मेरठ तो छह घंटे में प्रयागराज की दूरी तय हो रही है। फिलहाल यात्रा टोल फ्री होने से रफ्तार का डबल रोमांच आ रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई में हुए शुभारंभ के बाद से गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सरपट दौड़ रहा है। खास बात यह है कि फिलहाल टोल फ्री होने के चलते कोई आर्थिक बोझ भी किसी प्रकार के वाहन चालक पर नहीं पड़ रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों के साथ ही स्थानीय लोग भी रफ्तार के इस नए और अद्भुत रोमांच का खुलकर आनंद ले रहे हैं। फिलहाल मार्ग से गुजरने वाले हर एक वाहन का रिकार्ड अपडेट रखा जा रहा है।...