लखनऊ, अप्रैल 18 -- यूपीडा द्वारा विकसित गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समूह ने बदायूं से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर (लगभग 80%) हिस्से का निर्माण कार्य संभाला है। इस निर्माण कार्य को तीन प्रमुख खंडों में विभाजित किया गया है। इनमें बदायूं से हरदोई तक 151.7 किलोमीटर, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किलोमीटर और* उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किलोमीटर है। गंगा एक्सप्रेसवे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) माडल पर आधारित यह परियोजना देश की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे परियोजना है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी में सफर क...