लखनऊ, मई 12 -- राज्य सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक से बनाया है, जिससे दुर्घटनाएं कम हो सकें। इसके लिए एटीएमएस (एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) और टीएमएस (ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम/व्हीकल मॉनिटरिंग सिस्टम) जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे को एटीएमएस तकनीक से किया गया लैसकैमरे और निगरानी प्रणाली एटीएमएस के तहत कुल 644 हाई रिज्यूलूशन 360 डिग्री पीटीजेड कैमरे प्रत्येक किमी पर लगाए गए हैं। 540 वीआईडीईएस कैमरे, 96 वीआईडीएस कैमरे, 400 वीएएसडी (एएनपीआर) कैमरे भी लगाए गए हैं। टोल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सभी टोल प्लाजा पर पीटीजेड, एएनपीआर (ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन), आरसीएस, बूथ मॉनीटरिंग व लेन मॉनीटरिंग के लिए 663 कैमरे लगाए गए हैं। मेरठ से शुरू हुए गंगा एक्सप्रेसवे के पहले मुख्य टोल प्ला...