हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित शुभारम्भ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू और जिलाधिकारी अनुनय झा ने मल्लावां क्षेत्र के बंदीपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने मौक़े पर ही सुरक्षा, यातायात, मंच निर्माण और आमजन की सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन के जिम्मेदारों के अनुसार, कार्यक्रम में जनपद के साथ ही कन्नौज, कानपुर, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की ...