उन्नाव, अप्रैल 25 -- उन्नाव, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रस्तावित है। सीडीओ के नेतृत्व में एडीएम वित्त व अपर पुलिस अधीक्षक शुक्रवार को बांगरमऊ के रास्ते हरदोई पहुंचे। यहां कमिश्नर लखनऊ ने बैठक कर भूमिका तैयार की। बसों की आवाजाही और ड्यूटी डायवर्जन के अलावा सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।बैठक में बताया कि सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहते हुए पेट्रालिंग करेंगे। एक्सप्रेसवे को अवरोध मुक्त रखेंगे। उद्घाटन से पूर्व एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। यहां अस्थाई रूप से आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित रखेंगे, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण हेतु तैयारियां अंतिम चरण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.