संभल, मार्च 24 -- संभल के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक एंड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमएलसी) की स्थापना को सोमवार को कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 245.42 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यूपीडा की ओर से बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे खिरनी क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे का विकास किया जाएगा। प्रथम चरण में यूपीडा ने किसानों से करीब 240 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है, जिससे परियोजना को तेजी से धरातल पर उतारने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य...