बुलंदशहर, मई 9 -- जिले की सीमा से होकर गजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे को हरा-भरा बनाने के लिए अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे सात हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने गत दिनों इसके लिए कहा था, जिसके बाद अब वन विभाग ने पौधे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सात किमी के दायरे में गंगा एक्सप्रेस-वे का हिस्सा है। पौधे लगने से जिले का वातावरण काफी हद तक सुधरेगा। डीएफओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ की सीमा से शुरू होकर 10 गांवों से होकर गंगा पार करता है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश इसके किनारे-किनारे हरियाली लाने के लिए मेरठ से लेकर प्रयागराज तक ही जिलेवार पौधे लगाए जाएंगे। वन महोत्सव भी आगामी माह में शुरू हो जाएगा तो ...