सोनिक (उन्नाव), अगस्त 18 -- यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे पर गड्ढों ने चिंता बढ़ा दी है। पहली ही बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे पर दो जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। पहले अमरोहा और अब उन्नाव में मिट्टी खिसक गई है। उन्नाव के दही क्षेत्र में बशीरतगंज के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे की मिट्टी सोमवार सुबह अचानक धंस गई। करीब 10 मीटर सड़क प्रभावित होने के बाद कार्यदायी संस्था की टीमें मौके पर पहुंचीं और मरम्मत का काम शुरू कराया। धंसी हुई ढलान के पास पानी का रिसाव रोकने के लिए आसपास मिट्टी की मेड़बंदी भी कराई गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सराय कटियान के पास नहर पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के किनारे रविवार को दरार आ गई थी। इसकी मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार सुबह किलोमीटर 421 पर ढलान की मिट्...