बदायूं, जुलाई 10 -- सैदपुर, संवाददाता। कुंवरगांव क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रहलादपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पौधरोपण करने वाली टीम पिकअप से बनकोटा की ओर से बिनावर की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। जिसमें से वजीरगंज के बाकरपुर गांव निवासी सोमवीर यादव 40 वर्ष पुत्र रामेश्वर यादव, निवासी बाकरपुर की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रहलादपुर गांव के सामने पिलर संख्या 182 के पास हुआ। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पिकअप पलटी, सात मजदूर घायल सोमवीर यादव अन्य मजदूरों के साथ पिकअप वाहन में पौधरोपण के लिए ...