गंगा आरती संग किया दीपदान
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने गंगा को अविरल रखने की शपथ दिलाई। राम प्रताप सिंह गौतम ने कहा कि सभी का दायित्व है कि गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखा जाए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह सेंगर, ज्ञान तिवारी, रामस्वरूप गुप्ता, रवींद्र सिंह, डा.राहुल मिश्रा, रिचा मिश्रा, ऋतिक मिश्रा, आशा त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.