पटना, मार्च 10 -- दीघा पाटीपुल घाट पर मंगलवार को आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का संगम दिखा। यहां सूर्य मंदिर एवं शनि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद महागंगा आरती सेवा समिति के बैनर तले गंगा आरती का आयोजन किया गया। उद्घाटन विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सबके मंगल की कामना की। मौके पर कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों स्वागत किया। गंगाा नदी नहीं सभ्यता की जीवनधारा :विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की जीवनधारा है। दीघा विधायक डॉ.चौरसिया ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि मां गंगा की स्वच...