वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत से दुखी काशीवासियों ने मंगलवार को दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि और अस्सी पर जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा होने वाली आरती में अर्चकों ने गंगा में दीपदान किया। आरती से पूर्व दो मिनट का मौन रख बाबा काशी विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की गई और लोगों ने घायलों के जल्द स्वस्थ की कामना की। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्नि कांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- दिवंगत छात्रों को अर्पित की श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- कोचिंग सेन्टर में हुए अग्निकांड में ज...