बेगुसराय, सितम्बर 9 -- बीहट। यों तो दो दिनों से गंगा व बाया नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। लेकिन हाथीदह में गंगा अब भी खतरे के निशान से 155 सेमी उपर बह रही है वहीं बाया नदी भी बछवाड़ा में खतरे के निशान से 135 सेमी उपर बह रही है। बुधवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 43.31 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 43.23 मीटर दर्ज किया गया है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेमी तथा बाया नदी के जलस्तर में 11 सेमी की कमी अयी है।बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि हर जगह गंगा के जलस्तर में कमी देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से 152 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा नदी (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: गंगा व बाया नदी का जलस्तर घटना शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...