जहानाबाद, मार्च 16 -- असामाजिक तत्वों के द्वारा मवेशियों को जहरीला पदार्थ देने की आशंका मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र गंगासागर गांव स्थित एक गोशाला में जहरीला पदार्थ खाने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। जिसमें दो भैंस और एक बच्चा शामिल है। जबकि दो पशु अभी बीमार हैं जिसका इलाज चल रहा है। असामाजिक तत्वों के द्वारा मवेशियों को जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। किसान बिंदा यादव के अनुसार उसके तीन भैंस और उसके दो बच्चे गौशाला में बंधी हुई थी। रविवार की रात तक बिल्कुल स्वस्थ थी। सुबह जब गौशाला में गया तो दो भैंस मरी हुई पड़ी थी। जबकि दो की तबीयत खराब थी। सूचना मिलने पर टेहटा पशु अस्पताल से चिकित्सक आए और इलाज किया। चिकित्सा के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पशु मालिक के अनुसार दोनों भैंस और बच्चे की कीम...