देवघर, सितम्बर 6 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई में शनिवार की रात बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ के ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ/सीआईबी जसीडीह की टीम ने 13185 अप गंगासागर एक्सप्रेस मे छापेमारी कर 35.580 लीटर अवैध शराब जब्त की है। आरपीएफ सूत्रों के हवाले बताया जाता है कि ट्रेन के दूसरे जनरल कोच के साइड रैक से तीन लावारिस सफेद पॉली बैग बरामद किए गए। इनमें 5.58 लीटर व्हिस्की और 30 लीटर बीयर थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि आसनसोल-जसीडीह-झाझा रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में शराब की अवैध ढुलाई रोकने के लिए आरपीएफ की निगरानी और जांच लगातार जारी है। इसके बावजूद तस्कर ट्रेनों को शराब पहुंचाने का माध्यम बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे पहले गुरुवार की...