बरेली, जून 22 -- धनबाद से फिरोजपुर जा रही गंगासतलुज एक्सप्रेस (13307) रविवार रात अवैध वेंडरों और पेंट्रीकार कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुआ। पीतांबरपुर स्टेशन के पास विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान पेंट्रीकार के कई शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने स्थिति संभाली तथा पेंट्रीकार मैनेजर समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चलती रही। जीआरपी के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर से तीन-चार अवैध वेंडर ट्रेन में सवार हुए थे। आरोप है कि पेंट्रीकार मैनेजर रोहित पांडेय ने तिलहर पहुंचने पर उन्हें पकड़ लिया और पेंट्रीकार में बैठा लिया। इसी दौरान वेंडरों के साथ मारपीट होने का आरोप भी लगा। बताया जा रहा है कि पकड़े गए वेंडरों में ...