बरेली, जून 25 -- धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगासतलुज एक्सप्रेस में रविवार रात हुए बवाल मामले में फरार दो आरोपी वेंडर अमित और सूरज को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी दो वेंडर फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश में टीम लगी हैं। इस मामले में अब तक पेंट्रीकार मैनेजर रोहित पांडेय समेत पांच लोग जेल जा चुके हैं। दो की तलाश में टीम लगी हैं। रविवार रात को (13307) गंगासतलुज एक्सप्रेस में शाहजहांपुर से तीन अवैध वेंडर चढ़े। पेंट्रीकार के मैनेजर कानपुर निवासी रोहित पांडेय ने उन तीनों वेंडरों को पकड़ लिया। उनके साथ तिलहर तक मारपीट की गई। किसी वेंडर ने फरीदपुर के गांव नवादा वन में अपने साथी वेंडरों को फोन पर सूचना दे दी। यह भी पढ़ें- लिच्छवी एक्स. में यात्रियों से वेंडर ने की अभद्रता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...