कानपुर, अप्रैल 14 -- चकेरी। जाजमऊ नए गंगापुल पर मंगलवार को चमड़ा लदे पिकअप का पहिया गड्ढे में आ जाने से एक्सेल टूट गया। इससे पिकअप बीच पुल पर खड़ा हो गया और कानपुर से उन्नाव जाने वाली लेन पर जाम लग गया। वहीं, मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने एक घण्टे की मशक्कत कर क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाया, जिसके बाद जाम खुल सका। जाजमऊ निवासी पिकअप चालक लम्बू मंगलवार की सुबह जाजमऊ की एक टेनरी से चमड़े की कटिंग लेकर उन्नाव के बंथर जा रहा था। नये गंगापुल पर बीच मे पिकअप का पिछला पहिया गड्ढे में घुस गया। इससे वाहन का एक्सेल टूट गया और चक्का जाम हो गया। पिकअप के खड़े हो जाने से उन्नाव की तरफ जाने वाले वाहन सवारों को निकलने में समस्या होने लगी। धीरे-धीरे वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, जाम के चलते वाहनों की लाइन करीब ढाई किलोमीटर जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर तक प...