समस्तीपुर, मार्च 14 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के निकट एन एच 28 पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक डाक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी पहचान गंगापुर गांव निवासी महेश ठाकुर के रूप में की गई है। घायल को स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया की उक्त डाक्टर अपने कार से पटना के लिए निकले थे। ताजपुर की ओर जाने के दौरान किसी वाहन ने कार में ठोकर मार दिया। जिससे कार में सवार डाक्टर घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। ठोकर मारने वाले वाहन को चालक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...