कौशाम्बी, जून 28 -- भीषण अग्निकांड के बाद सिहोरी टोल प्लाजा की व्यवस्थाएं धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी हैं। शनिवार शाम इंजीनियरों ने गंगापार की तरफ से आने वाले वाहन चालको से ऑटो रीड मोड के जरिए टैक्स वसूलना शु्रू कर दिया। फिलहाल, कानपुर से वाराणसी व सुल्तानपुर की तरफ जाने वाले वाहन अभी भी टोल फ्री हैं। माना जा रहा है कि तीन दिन में व्यवस्था पहले की तरह संचालित होने लगेगी। कानपुर से वाराणसी जा रहा टैंकर शुक्रवार सुबह टोल प्लाजा की केबिन के समीप बने डिवाइडर से टकरा गया था। इससे वॉल्व निकलने के कारण एलपीजी रिसाव होने पर आग लग गई थी। यह भी पढ़ें- टोल को डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान हुआ भीषण अग्निकांड में टोल में लगे सारे उपकरण सहित कंट्रोल रूम व प्रशासनिक भवन भी जलकर राख हो गया था। टोल का करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 15 बाइक एवं एक ...