वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से डोमरी-सूजाबाद क्षेत्र में इस रविवार को विशेष पौधरोपण अभियान के तहत एक घंटे में तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसे नमो उपवन नाम दिया जाएगा। शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने निगम मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगापार इको टूरिज्म का यह बड़ा केंद्र बनेगा। भविष्य में इस क्षेत्र को टूरिज्म सर्किट से भी जोड़ा जाएगा। इस विशेष अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। महापौर ने बताया कि बाढ़ के लिए ऐसे पौधों का चयन किया गया है, जो कुछ हफ्तों तक पानी में डूबे रहें तो भी खराब न हों। भीषण गर्मी के लिए चार तालाब खोदे गए हैं और पांच बोरवेल हैं। स्प्रिंकलर विधि से पौधों की सिंचाई होगी। मध्य प्रदेश की कंपनी एमबीके को इस परियोजना की जिम्मे...