प्रयागराज, अगस्त 17 -- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के गंगानाथ झा परिसर में सोमवार को संस्कृत सप्ताह महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि संस्कृत साहित्यकार एवं कवि प्रो. हरिदत्त शर्मा रहे। अध्यक्षता परिसर के निदेशक (प्रभारी) प्रो. जनार्दन प्रसाद पांडेय 'मणि' ने की। मुख्य अतिथि प्रो. हरिदत्त शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी और शोधार्थी जीवन का लंबा समय यहां व्यतीत किया। इसी दौरान संस्कृत के प्रति अनुराग और समर्पण की भावना मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि गंगानाथ झा परिसर अब शोध के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहचान बना रहा है। प्रो. शर्मा ने स्वरचित संस्कृत गीत 'वर्षति पानीये' की प्रस्तुति से वर्षा ऋतु, मोर, खेत और हरियाली का काव्यात्मक चित्रण किया।प्रो. जनार्दन प्रसाद पांडेय ने विद्यार्थियों से संस्कृत महोत्सव के माध्य...