जयपुर, नवम्बर 22 -- राजस्थान पुलिस ने श्रीगंगानगर रेल ट्रैक विस्फोट मामले में तीसरे आरोपी को दबोचा है। उस पर पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर को रेलवे ट्रैक की लोकेशन भेजने का आरोप है। पुलिस उसे पंजाब की गुरदासपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान लेकर आई है। वह पहले से ही एक गोलीबारी के मामले में बंद था। पूर्व में गुरदासपुर से 2 आरोपियों महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को दबोचा गया था।गुरदासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान लाया एक जांच अधिकारी ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर इलाके में 3 नवंबर को 50 जीबी गांव के पास रेल पटरी पर हुए विस्फोट के मामले में तीसरे आरोपी को पंजाब के गुरदासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान लाया गया है। उसे रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपी गुरुदासपुर में 15 से 20 दिन पहले हुई...