फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। गंगानगर के एक हिस्से के लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। साकेत गली में एक पाइप लाइन डाली जा रही है। इससे कई लोगों को कनेक्शन भी दिये गये हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन पड़ने से अब पानी की समस्या का सामाधान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...