मेरठ, दिसम्बर 2 -- गंगानगर के पॉकेट में अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पैठ को नगर निगम टीम ने पुलिस के साथ मिलकर हटवा दिया। टीम की कार्रवाई देख दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस के जाने के बाद देर शाम दुकानदारों ने दुकानें लगा ली। आई ब्लॉक चौराहे से लेकर के पॉकेट में कई वर्षों से प्रत्येक सोमवार अवैध रूप से साप्ताहिक पैठ लगाई जा रही है। शहर और देहात से हजारों दुकानदार पैठ में दुकानें लगाते हैं। ऐसे में के पॉकेट, दधीचि डिवाइडर रोड और गंगानगर डिवाइडर रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने नगर निगम से पैठ हटवाने की शिकायत की थी। सोमवार को नगर निगम प्रर्वतन दल व गंगानगर पुलिस पैठ हटवाने के पॉकेट पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पैठ लगाने वाले दुकानदारों को हटा दिया। वहीं देर शाम दुकानदारों ने फिर पैठ लगा ली। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया अगले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.