देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। देवभूमि विकास संस्थान की बैठक में सर्वसम्मति से 'गंगधारा-3.0' के आयोजन की तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का संभावित आयोजन स्थल स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जॉलीग्रांट रहेगा।संस्थान के संरक्षक एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। एक दिवसीय इस आयोजन में तीन सत्र होंगे, जिनमें युवा सोच, नवाचार, राष्ट्र निर्माण और मजबूत भारत जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। संभावित वक्ताओं में सांसद बांसुरी स्वराज, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: केडीएफ नवरात्र महोत्...